सीबीएसई ने 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की विषय योजना में किया बदलाव

CBSE

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव करने का फैसला किया है।

क्या है यह विषय परिवर्तन?

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीएसई द्वारा 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की विषय योजना में किए गए बदलाव के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2027-28 में 10वीं कक्षा में जाने वाले विद्यार्थियों को अब पर्यावरण शिक्षा विषय नहीं पढ़ना होगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों पर ये बदलाव लागू नहीं होंगे। उनके लिए पुरानी विषय योजना ही जारी रहेगी।

10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कौन से पांच विषय होंगे अनिवार्य?

शिक्षा बोर्ड के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2027-28 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पांच विषय अनिवार्य होंगे। इनमें पहली भाषा (आर-1), दूसरी भाषा (आर-2), गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं।

इसके अलावा, विद्यार्थी एक वैकल्पिक विषय भी ले सकेंगे। इसके लिए 57 विषयों की सूची में से किसी एक विषय का चयन किया जा सकता है। विद्यार्थी वैकल्पिक उन्नत गणित, उन्नत विज्ञान या व्यावसायिक शिक्षा के तहत दिए गए 22 कौशल विषयों में से किसी एक को भी चुन सकेंगे।

विद्यार्थी कौशल विषयों में से कर सकेंगे किसी एक का चयन

सीबीएसई ने व्यावसायिक यानी कौशल शिक्षा को अनिवार्य रखा है। इसके तहत विद्यार्थी कौशल विकास विषय या बोर्ड द्वारा अधिसूचित 22 कौशल विषयों में से किसी एक का चयन कर सकेंगे।

कौशल विकास विषय लेने वाले विद्यार्थियों का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा और उन्हें इसके लिए बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। हालांकि, 22 कौशल विषयों में से किसी एक का चयन करने वाले विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में उस विषय की बोर्ड परीक्षा देनी होगी।

Read More : ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਮੌਸਮ ਤਬਦੀਲੀ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਸਕੂਲ ਦਾ ਸਮਾਂ ਵੀ ਬਦਲਿਆ

ਤਾਜ਼ਾ ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ, ਰਾਜਨੀਤੀ, ਅਪਰਾਧ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਅਪਡੇਟਸ ਲਈ ਸਾਡੇ DM 24 LiveWebsite ਨਾਲ ਬਣੇ ਰਹੋ । ਵੀਡੀਓਜ਼ ਦੇਖਣ ਲਈ DM 24 Live YouTube ਚੈਨਲ Subscribe ਕਰੋ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ Facebook, ਇੰਸਟਾਗ੍ਰਾਮ, Twitter, Koo, ShareChat ਅਤੇ Dailyhunt ‘ਤੇ ਫੋਲੋ ਕਰੋ।

One thought on “सीबीएसई ने 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की विषय योजना में किया बदलाव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *