252 करोड़ ड्रग्स तस्करी केस में बॉलीवुड सेलेब्स के नाम चर्चा में; श्रद्धा कपूर–नोरा फतेही पर भी जांच की संभावित आंच

बॉलीवुड : 15 नवम्बर 2025: Bollywood में से एक बार फिर सामने उठ कर आया 252 करोड़ रुपये की कथित ड्रग्स तस्करी से जुड़ा मामला। लगातार सुर्खियों में है और ताज़ा मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि इसकी जांच के दौरान बॉलीवुड की कुछ जानी-मानी हस्तियों के नाम भी सामने आए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और कुछ अन्य सेलेब्स उन पार्टियों की गेस्ट लिस्ट में शामिल बताए जा रहे हैं जिनकी जांच एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) कर रही है। कहा जा रहा है कि दुबई और मुंबई में आयोजित इन हाई-प्रोफ़ाइल इवेंट्स का आयोजन एक संदिग्ध शख्स ने किया था, जिसका शायद रूप से अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से संबंध बताया गया है। अदालत में पेश की गई जानकारी के आधार पर ANC ने संकेत दिया है कि जांच की ज़रूरत पड़ने पर संबंधित सेलेब्रिटीज़ से पूछताछ की जा सकती है। फिलहाल यह पूरा मामला प्रारंभिक जांच चरण में है और अधिकारियों ने किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए रिपोर्टों में सामने आ रहे दावों को अंतिम निष्कर्ष नहीं माना जा सकता। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए यह देखना अहम होगा कि जांच आगे किस दिशा में बढ़ती है और किन तथ्यों की पुष्टि होती है।

ताज़ा बॉलीवुड, राजनीति, अपराध और सुरक्षा से जुड़ी अपडेट्स के लिए हमारे DM 24 Live वेबसाइट से जुड़े रहें।
वीडियो देखने के लिए DM 24 Live YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें और हमें Facebook, Instagram, Twitter, Koo, ShareChat और Dailyhunt पर फॉलो करें।

Read More : राजकुमार राव ने पूरी की फिल्म ‘निकम’ की शूटिंग, निर्देशक टीम ने भावनात्मक पत्र से जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *