Bholenath Ka Damru | Trending New 2026 Bhajan

महाशिवरात्रि 2026 पर भोलेनाथ को समर्पित यह शिव भजन आपको भक्ति और शांति का अनुभव कराएगा। महादेव, जो संहार के साथ सृजन के भी देवता हैं, उनकी आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति आती है।

Lyrics

बम बम बाजे मेरे भोलेनाथ का डमरू
नाचे भगत सारे होश गवा कर आज
होश उड़ाए नशा चढ़ाये मेरे भोलेनाथ का डमरू
हाँ बम बम बाजे मेरे भोलेनाथ का डमरू

गंगा जटा में विराजे, चाँद सजा है भाल,
भस्म रमाए अंगों में, कैलाश के महाकाल।
डमरू की हर थाप में गूंजे सत्य का स्वर,
जय भोले, जय शंकर, काँपे पाप का घर।

एक हाथ त्रिशूल, दूजे में सृष्टि सार।
भक्तों की पीड़ा पल में हर करे नईया पार
जो भी बोले बम बम भोले बम भोले
जटा में गंगा, माथे चंदा, आँखों में वैराग्य आग
भस्म रमाए शिव है सृष्टि का राग
त्रिशूल उठा के खड़े काँपे सारा काल
शिवरात्रि की रात है आज, सब बोले बम बम भोले
बम बम भोले

रात अंधेरी शिवरात्रि, उजियारा तेरा नाम,
डमरू की गूँज से मिट जाए हर संताप।

काँवड़िया झूमे, डमरू गूँजे, उज्जैन से कैलाश
भोले के नाम की मस्ती में मिट जाए हर त्रास
ना डर, ना फिक्र, बस शिव का नशा
एक ही नाम ज़ुबाँ पे आज

बम बम बाजे मेरे भोलेनाथ का डमरू
नाचे भगत सारे होश गवा कर आज
होश उड़ाए नशा चढ़ाये मेरे भोलेनाथ का डमरू
हाँ बम बम बाजे मेरे भोलेनाथ का डमरू

बम बम भोले बम बम भोले

Credits Singer – Sourav Goswami | Lyricist – Hasrat ( Hitesh Goswami ) | Mix Master – Pride Media | Music Producer – Pride Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *